Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मणप्पुरम गोल्ड लूटकांड : बिहार के लुटेरों ने दिया था जालंधर में वारदात को अंजाम, दिल्ली से एक दबोचा

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 11 Aug 2021 02:52 PM (IST)

    जालंधर पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड लूट मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। ढाई करोड़ की लूट करने वालों में से बिहार निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल बाकी आरोपितों की भी पहचना हो गई है।

    Hero Image
    पुलिस के साथ दिल्ली से गिरफ्तार किया गया आरोपित।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर पुलिस ने मणप्पुरम गोल्ड लूट मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। ढाई करोड़ की लूट करने वालों में से बिहार निवासी एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल बाकी आरोपितों की भी पहचना हो गई है। पुलिस ने आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपित प्रशांत बिहार का रहने वाला है। चचेरे भाइयों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सभी लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद गढ़शंकर में रुके थे। वहीं आरोपितों को शरण देने वाले व्यक्ति की भी पहचान बो गई है। प्रशांत को पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर से गिरफ्तार है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जालंधर पुलिस बिहार पुलिस के संपर्क में है। जल्द ही बाकी आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि 24 जुलाई को जालंधर में मणप्पुर गोल्ड में छह लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरे 2.50 करोड़ के करीब गहने व कैश लेकर फरार हुए थे। आरोपितों ने पहले महिला स्टाफ को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं एक कर्मी द्वारा विरोध करने पर उसपर हमला कर उसे घायल करके चले गए थे। इस घटना को लेकर जालंधर पुलिस काफी समय से आरोपितों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को आज दिल्ली से सफलता मिली। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पांच लुटेरों ने कर्मचारियों को बंधक बना 19 मिनट में की थी लूट

    जालंधर में मणप्पुर गोल्ड में लुटेरों ने पेशेवर ढंग से वारदात को अंजाम दिया। पहले ग्राहक बनकर दो लुटेरे दफ्तर में घुसे और कर्मचारियों से बात करने लगे। इसके कुछ ही देर में उनके तीन और साथी दफ्तर के अंदर आ गए। उनका एक साथ दफ्तर के बाहर ही खड़ा रहा। इसके बाद लुटेरों ने दफ्तर में मौजूद तीन महिला और एक पुरुष कर्मचारी को बंधक बना लिया था।