Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Surjit Hockey Tournament: इंडियन आयल व भारतीय रेलवे में होगी खिताबी भिड़ंत, फाइनल आज

    By Kamal KishoreEdited By: Pankaj Dwivedi
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 09:44 AM (IST)

    पहला सेमीफाइनल मैच इंडियन आयल व पंजाब नेशनल बैंक में हुआ। पीएनबी कोई गोल नहीं कर पाई। इंडियन आयल ने 5 गोल किए। इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय रेलवे ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 2-1 गोल से मात दी।

    Hero Image
    सेमीफाइनल के दौरान आपस में भिड़े इंडियन आयल व पंजाब नेशनल बैंक टीम के खिलाड़ी। फोटो विजय शर्मा

    जागरण संवाददाता, जालंधर। महानगर के बर्ल्टन पार्क में चल रहे ओलिंपियन सुरजीत हाकी टूर्नामेंट को अपने दोनों फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इंडियन आयल व भारतीय रेलवे के बीच शुक्रवार को खिताबी भिड़ंत होंगी। वीरवार को खेले गए पंजाब एंड सिंध बैंक व पंजाब नेशनल बैंक की टीमें सेमीफाइनल में हार गईं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरवार शाम को पहला सेमीफाइनल मैच इंडियन आयल व पंजाब नेशनल बैंक में हुआ। पीएनबी कोई गोल नहीं कर पाई। इंडियन आयल ने 5 गोल किए। इंडियन आयल ने खेल के दोनों ही हाफ में आक्रमण जारी रखा और अपने डिफेंस को भी कमजोर नहीं पड़ने दिया। इंडियन आयल के खिलाड़ी गुरजिंदर सिंह ने 13वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-0 गोल से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद गुरजिंदर सिंह ने 35वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम का गोल स्कोर 2-0 पहुंचा दिया।

    आ वी...सेमीफाइनल देखण आया है जी...! वीरवार को इंडियन आयल व पंजाब नेशनल बैंक के सेमीफाइलन के दौरान एक कुत्ता लाइव मैच के दौरान मैदान में पहुंच गया। उसे आयोजक मैदान से बाहर निकालते हुए नजर आए। फोटो- विजय शर्मा

    तलविंदर ने मैदानी गोल कर हैट्रिक बनाई

    इंडियन आयल के खिलाड़ी तलविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करके विरोधी टीम को चारों खाने चित कर दिया।उन्होंने खेल के 50वें, 55वें व 57वें मिनट में मैदानी गोल कर गोल स्कोर 5-0 कर मैच जीत लिया। इंडियन आयल के खिलाड़ी तलविंदर सिंह ने तीन व गुरजिंदर सिंह ने दो गोल किए।

    पंजाब एंड सिंध बैंक को तीसरे मिनट में ही मिली बढ़त

    दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय रेलवे ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 2-1 गोल से मात दी। भारतीय रेलवे के खिलाड़ी मुकुल शर्मा ने तीसरे मिनट में मैदानी गोल कर 1-0 गोल से बढ़त हासिल कर ली। रेलवे के खिलाड़ी जोगिंदर सिंह ने 8वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 2-0 गोल बढ़त हासिल कर ली। खेल के 44वें मिनट में पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाड़ी संता सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर गोल स्कोर 2-1 कर दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।