Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचतत्व में विलीन हुए पंजाब के 'आयरनमैन' वरिंदर घुम्मन, अंतिम संस्कार के दौरान फूट-फूट कर रोया परिवार

    Updated: Fri, 10 Oct 2025 10:47 PM (IST)

    पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का अंतिम संस्कार मॉडल टाउन के श्मशानघाट में किया गया। उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दुखद मौके पर परिवार और प्रशंसकों की आंखें नम थीं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी शोक जताया। घुम्मन का निधन हार्ट अटैक से हुआ, और वे दीपावली पर नए घर में शिफ्ट होने वाले थे।

    Hero Image

    पंजाब के मशहूर बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का अंतिम संस्कार मॉडल टाउन के श्मशानघाट में किया गया (फोटो: जागरण)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के आयरन मैन के नाम से जाने जाते बाडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का अंतिम संस्कार शुक्रवार को माडल टाउन के श्मशानघाट में किया गया। वरिंदर घुम्मन को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे गुरतेजवीर सिंह घुम्मन ने दी। शवयात्रा के दौरान हर किसी आंखें नम थीं। बालीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी शोक जताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर लिखा, 'रेस्ट इन पीस परा, विल मिस पाजी।' बीते वीरवार को हार्ट अटैक से हुई घुम्मन की मौत के बाद अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर जमशेर लाया गया था। जमशेर से घुम्मन की अंतिम शवयात्रा माडल टाउन श्मशानघाट पहुंची।

    मॉडल टाउन में जब घुम्मन के पार्थिव शरीर को रखा गया तो उनके पारिवारिक सदस्य शरीर से लिपट कर रो पड़े। राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने वरिंदर घुम्मन तो नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के मौके पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, गायक बलराज सिंह, विधायक परगट सिंह, मंगत सिंह, पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़ के साथ-साथ अन्य मौजूद थे।

    अंतिम संस्कार के दौरान घुम्मन के पारिवारिक सदस्य यही कहते रहे कि मेरा घुम्मन पुत्त कित्थे आ, ओहनू वापस लै के आओ। चंगा भला घरों गया सी...। उनका कहना था कि मामूली सा आपरेशन था। घर से ठीक गए थे। अस्पताल प्रशासन को बताना चाहिए कि आखिर हुआ क्या था।

    वरिंदर घुम्मन मिट्ठापुर के पास नया आलीशान घर बनवा रहे थे। दीपावली पर परिवार सहित उसमें शिफ्ट होना था। इसकी तैयारियां चल रही थीं कि इससे पहले ही हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।