Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में पटाखा फटने से 10 वर्षीय मासूम का चेहरा झुलसा, सिविल अस्पताल में भर्ती

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 03:40 PM (IST)

    कपूरथला के गांव मुस्कवेद में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। 10 वर्षीय सुखवीर नाम का लड़का घर के बाहर पटाखे चला रहा था कि अचानक एक पटाखा उसके चेहरे पर फट गया। इससे उसका मुंह बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

    Hero Image
    कपूरथला पटाखा फटने से 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल। सांकेतिक तस्वीर

    गोपाल कृष्ण, कपूरथला। सोमवार सुबह गांव मुस्कवेद में एक दर्दनाक हादसा उस समय घटित हुआ, जब 10 वर्षीय सुखवीर पुत्र तरसेम सिंह अपने घर के बाहर पटाखे चला रहा था कि अचानक एक पटाखा जोर से चल गया और उसकी लपटें सीधे सुखवीर के चेहरे पर आ गईं, जिससे उसका मुंह बुरी तरह झुलस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जिन्होंने घायल को तुरंत कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए इलाज शुरू कर दिया।

    सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने कहा कि बच्चे का मुंह बुरी तरह झुलस चुका है और अभी लगातार उसकी देखरेख की जा रही है, वहीं सुखवीर की माता ने बताया कि सोमवार सुबह उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था तभी उसने दुकान से पटाखे खरीदकर लाए और उन्हें चलाने लगा।

    अचानक पटाखा हाथ में ही फट गया, जिससे पूरी आग उसके चेहरे पर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार सहित पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग पटाखों से होने वाले खतरों को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।