Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: फगवाड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोमांस तस्करी के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 02:47 PM (IST)

    फगवाड़ा पुलिस ने गोमांस तस्करी मामले में मुख्य आरोपी विजय कुमार और उसके साथी भूषण लाल को गिरफ्तार किया है। एसपी रूपिंदर कौर भट्टी के अनुसार फगवाड़ा में गोमांस तस्करी के खिलाफ 15 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया था जिनमें से सात पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने विजय कुमार को पठानकोट से और भूषण लाल को फगवाड़ा से गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    फगवाड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई (File Photo)

    संवाद सूत्र, कपूरथला। फगवाड़ा पुलिस ने गोमांस की तस्करी करने वाले मुख्य आरोपित सहित दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने फगवाड़ा में गोमांस की तस्करी के मामले में 15 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण के नेतृत्व में थाना सिटी की इंस्पेक्टर ऊषा रानी ने पुलिस कर्मचारियों सहित छापामारी करके गोमांस की तस्करी करने वाले मुख्य आरोपित फगवाड़ा के बसंत नगर निवासी विजय कुमार को पठानकोट से गिरफ्तार किया। इसी तरह उसके एक अन्य साथी फगवाड़ा के अर्बन एस्टेट निवासी भूषण लाल को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों को अदालत में पेश करके पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।