Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला: ढिलवां एरिया में युवक की हत्या, खेतों में लहूलुहान मिला शव

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 05:11 PM (IST)

    कपूरथला के ढिलवां में एक युवक, हरविंदर सिंह, की हत्या कर दी गई। उसका शव मियानी बाकरपुर गांव के खेतों में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हरविंदर सिंह गुरुवार शाम से लापता था। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर हत्या के नजरिए से जांच कर रही है।

    Hero Image

    कपूरथला: ढिलवां एरिया में युवक की हत्या। फोटो जागऱण

    जागरण संवाददाता, ढिलवां (कपूरथला)। कस्बा ढिलवां में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का शव समीपवर्ती गांव मियानी बाकरपुर के खेतों में लहूलुहान हालत में मिला है। मृतक की बाइक भी पास ही खेतों में पड़ी मिली है। सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह तथा थाना ढिलवां की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि हत्या की आशंका को देखते डॉग स्कायड की टीम जांच कर रही है।मृतक की पहचान हरविंदर सिंह (35 वर्ष) उर्फ़ लालू पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव मियानी बाकरपुर के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार गांव मियानी बाकरपुर के खेतों में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव देखा गया। शव के शरीर पर कई गहरे घाव भी थे। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी भुलत्थ और ढिलवां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है।

    जांच कर रहे डीएसपी करनैल सिंह ने बताया कि हरविंदर सिंह वीरवार शाम को घर से बाइक पर सवार होकर कहीं गया था, लेकिन रात भर घर नहीं आया।

    वहीं, सुबह उसका शव गांव के ही खेतों में मिला है। जिसके सिर पर गहरे जख्म हैं। डीएसपी ने यह भी बताया कि पुलिस हत्या के नजरिये से जांच कर रही है। परिजनों के बयान पर फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।