Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के कपूरथला में यूनिवर्सिटी की 9वीं मंजिल से कूदा इंजीनियरिंग छात्र, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस

    By Agency PTIEdited By: Shivaji Mishra
    Updated: Mon, 16 Feb 2026 11:13 PM (IST)

    कपूरथला के फगवाड़ा में एक 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र निखिल ने कथित तौर पर यूनिवर्सिटी की नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह फिल्लौर के पास सुन् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    फगवाड़ा में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, फगवाड़ा (कपूरथला)। कपूरथला के फगवाड़ा में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र ने कथित तौर पर नौवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट निखिल के तौर पर हुई है, जो फिल्लौर के पास सुन्नर खुर्द गांव का रहने वाला था। उसे फगवाड़ा के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    फगवाड़ा की पुलिस सुपरिटेंडेंट (SP) माधवी शर्मा ने कहा कि स्टूडेंट ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

    एजेंसी इनपुट के साथ...