Punjab Flood: फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल, बेघर लोगों को बनाकर देंगे घर
अभिनेता सोनू सूद और गायक रोशन प्रिंस ने कपूरथला के मंड क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया और जिनके घर नष्ट हो गए हैं उन्हें नए घर बनाकर देने का वादा किया। रोशन प्रिंस ने बाढ़ पीड़ितों को सहानुभूति और प्रोत्साहन की आवश्यकता पर जोर दिया।

अरविंद पाठक, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। मंड क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों का हाल जानने के लिए रविवार को फिल्म अभिनेता सोनू सूद और पालीवुड के गायक रोशन प्रिंस ने पहुचे और ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया। सोनू सूद ने बाढ़ प्रभावित गांवों का बोट के जरिये दौरा किया और प्रभावित ग्रामीणों से मिले।
सोनू सूद ने कहा कि मंड जिले के बाउपुर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिन लोगों के घर पानी के बहाव के कारण नष्ट हो गए हैं उन्हें नए घर बनाकर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पानी से घिरे होने के बावजूद वह मंड जिले के लोगों के हौसले सलाम करते हैं क्योंकि आज भी भगवान की कृपा से वह ऐसे फल-फूल रहे हैं जैसे उन्हें भगवान से कोई शिकायत नहीं है।
वह उन सभी पंजाबियों के आभारी हैं जो आज बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सूद चेरिटेबल फाउंडेशन प्रभावित लोगों को हर तरह की मदद प्रदान करेगा।
इस दौरान सोनू सूद के साथ उनकी बहन मालविका सूद हलका इंचार्ज कांग्रेस पार्टी मोगा भी मौजूद थीं। गायक रोशन प्रिंस ने कहा कि इस समय बाढ़ पीड़ितों को राशन से ज्यादा सहानुभूति और प्रोत्साहन की जरूरत है।
नदी का पानी उतरने के बाद प्रभावित लोगों को बहुत ज़रूरत है क्योंकि उस समय किसानों को अपने खेतों से रेत और मिट्टी हटाने के लिए बड़ी मात्रा में डीज़ल और फिर बिजाई के लिए खाद और बीज की ज़रूरत होगी। रोशन प्रिंस ने राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल से भी मुलाकात की और मंड क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।
उन्होंने संत सीचेवाल, सरहाली साहिब संप्रदाय, बाढ़ पीड़ित कमेटी बाऊपुर, बाबा बिधि चंद दल संप्रदाय और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा दिए गए सहयोग की भरपूर सराहना की।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित मंड क्षेत्र बाऊपुर के जिन लोगों को नुकसान हुआ है। उन्हें हर संभव मदद प्रदान की जाएगी। मौके पर ज्योति प्रकाश शर्मा, मुकेश पसरीचा, रमेश मेहरा, तरुण सोंधी, कुलविंदर भंडाल ने लोगों को जरूरी सामान वितरित किए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।