Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूरथला में केंद्रीय जेल में कैदी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे से पहले तोड़ा दम

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 12:05 PM (IST)

    कपूरथला सेंट्रल जेल में एनडीपीएस मामले में सजा काट रहे कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कश्मीर सिंह के रूप में हुई है। पत्नी रणजीत कौर ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय कश्मीर सिंह पूरी तरह स्वस्थ थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

    Hero Image
    केंद्रीय जेल में कैदी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत।

    संवाद सूत्र, कपूरथला। बीती रात केंद्रीय जेल में एनडीपीएस केस के तहत सजा काट रहे कैदी की तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जेल अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब जेल कर्मचारी उसको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि कैदी की मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव डोगरावाल सुभानपुर के रूप में हुई है।

    मृतक की पत्नी रणजीत कौर ने बताया कि उसके पति को पुलिस ने करीब दो साल पहले एनडीपीएस केस में गिरफ्तार किया था। उस समय वह पूरी तरह से स्वस्थ थे और उनकी किसी भी तरह की तबीयत खराब नहीं थी।

    शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसे फोन पर जानकारी दी गई कि उसके पति की मौत हो गई है। परिजनों ने जेल प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

    शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner