कपूरथला में कुत्ते को डंडा मारने पर महिला से मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
फगवाड़ा के गांव वरना में एक महिला के साथ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। फूलामती नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके पड़ोसी मनजिंदर सिंह ने कुत्ते को डंडा मारने के कारण पहले छत से पत्थर मारे और फिर घर में घुसकर मारपीट की। रावलपिंडी पुलिस ने मनजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

संवाद सूत्र, फगवाड़ा। गांव वरना में एक कुत्ते को डंडा मारने पर व्यक्ति द्वारा महिला के घर में दाखिल होकर मारपीट करने के मामले में थाना रावलपिंडी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार फूलामती पत्नी मेवा लाल निवासी गांव वरना ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी मनजिंदर सिंह का कुत्ता बगीची में बैठा था तो उसने कुत्ते को डंडे से भगा दिया।
महिला ने बताया कि मनजिंदर सिंह ने अपनी घर की छत से उसके ऊपर पत्थर मारे और बाद में उसके घर में दाखिल होकर उसकी मारपीट की।
एएसआई जसविंदर पाल के अनुसार फूलामती की शिकायत पर मनजिंदर सिंह उर्फ सनी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव वरना के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।