लुधियाना में 27 वर्षीय युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
लुधियाना में शमी सहगल नामक एक युवक ने पारिवारिक संकटों से तंग आकर खुद को आग लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मायके में थी। ससुराल वालों ने पुलिस पर संपत्ति के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच से इनकार कर रही है। पारिवारिक दुखों ने शमी को तोड़ दिया था।

संवाद सूत्र, लुधियाना। नूरवाला रोड स्थित बसंत विहार में शुक्रवार दोपहर 27 वर्षीय शमी सहगल ने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। हालत गंभीर होने के कारण उसे सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शमी की शादी डेढ़ साल पहले नेहा नामक युवती से हुई थी, जो मूल रूप से शिवपुरी की रहने वाली है। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही शमी कई व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से परेशान रहता था। उसकी मां का निधन करीब एक माह पहले ही हुआ था।
कुछ दिन पहले शमी की बहन ने अपने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता का भी पहले ही देहांत हो चुका था। इन घटनाओं के कारण परिवार पहले ही गहरे सदमे में था और अब शमी की मौत ने परिजनों को पूरी तरह तोड़ दिया है।
पत्नी भी कुछ दिनों से मायके में ही है। इन्हीं कारणों से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद मृतक के ससुराल पक्ष की ओर से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नेहा के पिता ने कहा कि थाना बस्ती पुलिस द्वारा शमी के मकान के कागजात और सोने के गहने थाने में जमा कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
उनका कहना है कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होती, परिवार को न्याय नहीं मिलेगा। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि शमी मिलनसार स्वभाव का था, लेकिन हाल ही में पारिवारिक और आर्थिक संकट ने उसे भीतर से तोड़ दिया था।
जांच अधिकारी ने नहीं दिया कोई जवाब
जब थाना बस्ती के जांच अधिकारी एएसआई बलकार सिंह ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल इतना कहा कि कुछ नहीं है और फिर फोन काट दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।