लुधियाना में पलटी 40 सवारियों से भरी बस, चंडीगढ़ से जा रही थी फिरोजपुर; कई यात्री घायल
लुधियाना के समराला में आज सुबह चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही पंजाब रोडवेज की बस एक्सेल टूटने से पलट गई। बस में 40 यात्री सवार थे जिनमें से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर यात्रियों को बस से निकाला। अन्य यात्री मामूली रूप से घायल हुए।

जागरण संवाददाता, (समराला) लुधियाना। चंडीगढ़ से फिरोजपुर जा रही सवारियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस आज सुबह करीब 8 बजे एक्सेल टूटने के कारण समराला में पलट गई। बस में करीब 40 लोग सवार थे और बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई।
बस पलटने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों ने सवारियों को पलटी हुई बस से निकाला। इस हादसे में दो महिला सवारी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल समराला ले जाया गया।
बाकी यात्री मामूली रूप से घायल होने के कारण इस हादसे से बच गए। मौके पर मौजूद बस स्टाफ और अन्य लोगों ने बताया कि चलती बस के बस के एक्सेल टूटने के कारण पलट गई सिविल अस्पताल में भर्ती दोनों यात्रियों की हालत ठीक बताई जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।