लुधियाना में झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, फिर शादी से मुकरा; पुलिस ने दर्ज किया केस
लुधियाना में एक युवती के साथ शादी का वादा करके दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी करण सिंह चौहान उर्फ नितिन ने पीड़िता को चंडीगढ़ के एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश कर रही है।

संवाद सहयोगी, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने पीड़िता को चंडीगढ़ के एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से मुकर गया।
पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज की और मामला थाना जमालपुर को भेजा। इसके बाद थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
आरोपित की पहचान गणेश नगर मुंडिया खुर्द निवासी करण सिंह चौहान उर्फ नितिन के रूप में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर कुछ महीने पहले चंडीगढ़ स्थित होटल में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जब उसने शादी की बात की तो आरोपित ने मना कर दिया और उसे चंडीगढ़ से लुधियाना ले आया। थाना फोकल प्वाइंट के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए बुलाया गया है, जिसका सिविल अस्पताल में परीक्षण करवाया जाएगा। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।