Punjab Politics: पंजाब में तेजी से बढ़ रहा AAP का कुनबा, विपक्षी पार्टियों के 100 से ज्यादा लोग पार्टी में शामिल
लुधियाना में हलका वेस्ट क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 100 समर्थक आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने शैरी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। महानगर के हलका वेस्ट से विभिन्न राजनीतिक दलों से लगभग 100 समर्थक बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए।
आप पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने पार्टी के कार्यकारी प्रधान शैरी कलसी, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और महासचिव डॉ. सन्नी आहलूवालिया की मौजूदगी में सभी लोगों को पार्टी में शामिल कराया गया।
सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों और आप सरकार के पिछले तीन साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर रोज सैकड़ों लोग रोज पार्टी में शामिल हो रहे हैं और पंजाब में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत कर रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।