Ludhiana Crime News: मारपीट की 4 घटनाओं में 5 लोग घायल, 3 महिलाओं समेत 12 लोगों पर केस दर्ज
लुधियाना पुलिस ने मारपीट की 4 घटनाओं में 3 महिलाओं समेत 12 लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। मारपीट के यह मामले माया नगर शे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। मारपीट की 4 घटनाओं में दंपति समेत 5 लोग घायल हो गए। ईंट व पथराव के चलते हुई तोड़फोड़ से काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। अब संबंधित थानों की पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 12 लोगों के खिलाफ 4 केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।
थाना डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने माया नगर के रोज इंक्लेव निवासी कमल कुमार की शिकायत पर पखोवाल रोड के हैजल सेंटरा ग्रीन निवासी पंकज, जगराओं दाना मंडी निवासी उसका पार्टनर लविश तथा उनके अज्ञात साथी पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वो पंकज के पिता जसवंत लाल के पास काम करके उनकी देखभाल करता है। उसी बात की रंजिश रखते हुए तीनों आरोपितों ने उस पर फिरोजगांधी मार्केट में हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।
मायके वालों पर मारपीट का आरोप
थाना मोती नगर पुलिस ने शेर पुर खुर्द गली नंबर 3 निवासी मनदीप कौर की शिकायत पर उसी इलाके में रहने वाले सुरिंदर पाल सिंह, उसकी पत्नी स्वर्णजीत कौर, बेटा रुपिंदर सिंह के अलावा मनजीत कौर, जगमीत कौर, नरिंदर सिंह तथा गुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित उसके मायका परिवार से हैं। जो बलकार सिंह के साथ हुई उसकी शादी से सहमत नहीं हैं। वो अप्रैल 2022 से अपने पति समेत पायल में रह रही है। बीती 2 मई को आरोपितों ने शेर पुर खुर्द में रह रहे उसके जेठ अवतार सिंह तथा जेठानी रेखा रानी पर हमला कर दिया था। उनके घर पर ईंट पत्थर फेंक कर तोड़ फोड़ की तथा जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए।
शराबी ने की मारपीट
थाना मोती नगर पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर की गली नंबर 7 निवासी रणजीत सिंह की शिकायत पर दौलत कॉलोनी निवासी विकास उर्फ भोला के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 16 जनवरी की रात 9.30 बजे वो ट्रांसपोर्ट नगर ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर में अपने माल का पता करने के लिए गया था। जहां शराब के नशे में बैठे आरोपित ने बिना वजह उसके साथ बहसबाजी के बाद गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपित ने उस पर दात से हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गया।
जान से मारने की दी धमकी
थाना जमालपुर पुलिस ने मुंडियां के राजिंदर नगर निवासी अजय कुमार की शिकायत पर भामियां कलां की बाला जी कालोनी निवासी त्रिलोक सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि पहले वो त्रिलोक सिंह की मुंडियां कलां के 33 फुटा रोड स्थित दमन ब्रदर्स नाम की मोबाइल शाप में काम करता था। मगर बाद में जब उसे बजाज फाइनांस में नौकरी मिल गई तो उसने उसके वहां से काम छोड़ दिया। गत 21 मार्च की सुबह 9 बजे वो अपने स्कूटर पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में आरोपित ने उसे रोक कर उस पर हमला कर दिया। उसका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद आरोपित उसे जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।