Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में बैंस भाईयों के बीच घरेलू विवाद के चलते फार्म हाउस पर चली गोली, पुलिस जांच शुरू

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 10:09 PM (IST)

    लुधियाना में कांग्रेसी नेता सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई के बीच घरेलू विवाद बढ़ गया जिसके चलते डेहलों स्थित फार्म हाउस पर गोलीबारी हुई। तीन राउंड गोली चली जिसमें से एक कार के टायर में लगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है। सिमरजीत सिंह बैंस के मीडिया सलाहकार ने घटना की पुष्टि की है।

    Hero Image
    बैंस बंधुओं के बीच घरेलू विवाद बढ़ा, तीन राउंड गोली चली (प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सहयोगी, लुधियाना। कांग्र्रेसी नेता और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस तथा उनके भाई के बीच चल रहे घरेलू विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे दोनों भाई आमने-सामने हो गए।

    इस दौरान गोली भी चली, जो कार के टायर में लगी। काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन किसी भी पक्ष से इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

    सूत्रों के अनुसार, सिमरजीत सिंह बैंस का अपने भाई और भतीजे के साथ लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बताया गया है कि सिमरजीत सिंह बैंस शुक्रवार की रात अपने डेहलों स्थित फार्म हाउस में थे, जहां उनके बीच विवाद हुआ और अचानक तीन राउंड फायरिंग की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक गोली उनकी कार के टायर पर लगी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को नहीं लगी। गोली चलने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, यह फायरिंग उनके भाई और भतीजे की ओर से की गई थी।

    पुलिस अधिकारियों और थाना डेहलों की टीम ने सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इस घटना के बाद सिमरजीत सिंह बैंस और उनके भाई के घर के बाहर सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना न घटे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

    सिमरजीत सिंह बैंस के मीडिया सलाहकार प्रदीप सिंह बंटी ने बताया कि यह विवाद दोनों भाइयों के बीच चल रहे घरेलू विवाद का परिणाम है। बंटी ने एक इंटरव्यू में गोली चलने की बात की पुष्टि की है।

    हालांकि, जब पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। थाना डेहलों के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।