Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में इंटरनेट पर दोस्ती के बाद लड़की से मिलने गया किशोर, अनजान लोगों ने क्यों पीट डाला?

    Updated: Sat, 13 Sep 2025 09:43 PM (IST)

    लुधियाना के दुगरी में एक नाबालिग लड़के की इंटरनेट मीडिया पर एक लड़की से दोस्ती हुई। जब वह उससे मिलने गया तो अन्य लड़कों ने उसे पीटा। लड़के की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट और धमकी का आरोप भी लगाया गया है।

    Hero Image
    इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती, मिलने गया तो मारपीट (प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सूत्र, लुधियाना। दुगरी के एक नाबालिग लड़के की इंटरनेट मीडिया पर एक नाबालिग लड़की से दोस्ती हुई। जब वह लड़की से मिलने गया, तो अन्य नाबालिग लड़के ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की।

    थाना दुगरी पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपित और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    पीड़ित की मां ने बताया कि उसके 14 वर्षीय बेटे ने 29 अगस्त को पंजाब माता नगर में लड़की से मिलने का प्रयास किया था, जहां उसे मारपीट कर धमकाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें