Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    60 लाख खर्च कर विदेश भेजा, घर पहुंचा पति तो पत्नी ने नहीं दी एंट्री; लुधियाना में मामला दर्ज

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 09:22 PM (IST)

    लुधियाना में एक महिला ने शादी के बाद पति से विदेश जाने के लिए पैसे लिए और फिर उसे धोखा दे दिया। पीड़ित पति ने लुधियाना लौटकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी कमलजीत कौर और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    लुधियाना में महिला ने पति को विदेश में दिया धोखा (प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सहयोगी, लुधियाना। एक महिला ने पहले एक व्यक्ति से शादी की और फिर उसे विदेश भेजने के लिए सारा खर्चा उठवाया। जब वह व्यक्ति विदेश पहुंचा, तो उसे घर में प्रवेश नहीं दिया गया।

    लुधियाना लौटने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। थाना सराभा नगर की पुलिस ने जांच के बाद महिला और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    आरोपितों में कमलजीत कौर, रणजीत कौर, जतिंदर सिंह और साहिल शामिल हैं।

    महाराजा नगर निवासी परविंदर सिंह ने बताया कि 2019 में उसने कमलजीत कौर से शादी की थी और सभी सामान भी खुद खरीदा था।

    उसकी पत्नी ने विदेश जाकर ब्यूटीपार्लर खोलने का वादा किया था। परविंदर ने उसे 60 लाख रुपये की नकदी दी, लेकिन विदेश जाकर पत्नी ने उसे घर में प्रवेश नहीं दिया और खुद को अनमैरिड बताकर पासपोर्ट बनवाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें