लुधियाना: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
लुधियाना में जीवन नगर चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में श्याम सुंदर नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह काम से घर लौट रहा था जब एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। श्याम सुंदर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
-1763749023861.webp)
अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, मौत। सांकेतिक फोटो
जागरण संवाददाता, लुधियाना। काम से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे व्यक्ति को जीवन नगर चौक के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान श्याम सुंदर (40) के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में जीटीबी नगर निवासी बलविंदर सिंह ने बताया कि 19 नवंबर को उसका भाई श्याम सुंदर काम से छुट्टी होने के बाद अपने बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह जीवन नगर चौक के आगे पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसके भाई के बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई को गंभीर चोट आई और उसकी फोर्टिस अस्पताल में मौत हो गई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।