Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के लुधियाना में स्क्रैप की दुकान में धमाका, हादसे में एक व्यक्ति की मौत

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:39 PM (IST)

    लुधियाना के हंबड़ा इलाके में एक स्क्रैप दुकान में हुए जोरदार धमाके में एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    पंजाब के लुधियाना में स्क्रैप दुकान में धमाका (जागरण फोटो)


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना के हंबड़ा इलाके में मंगलवार को एक स्क्रैप (कबाड़) की दुकान में हुए जोरदार धमाके से दहशत फैल गई। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

    कर्मचारी की मौत

    घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंदन कुमार (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबा फूल पासवान (60) का इलाज जारी है और उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

    पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि दुकान में काम कर रहे कर्मचारी कबाड़ से स्क्रैप निकालने के लिए आग का इस्तेमाल कर रहे थे।

    दो कर्मचारी चपेट में आए

    इसी दौरान उन्होंने अनजाने में कोई संदिग्ध वस्तु आग में फेंक दी, जिससे विस्फोट हो गया। दोनों कर्मचारी सीधे इसकी चपेट में आ गए।

    घटना की सूचना मिलते ही लाडोवाल थाना के एसएचओ अमृतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि विस्फोट के कारणों की गहन जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।