लुधियाना पश्चिम उपचुनाव: रवनीत बिट्टू ने किया रोड शो, जीवन गुप्ता के लिए मांगे वोट; BJP को मौका देने की अपील
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने लुधियाना में भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया। उन्होंने लोगों से भाजपा को मौका देने की अपील की और कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार होने से लुधियाना का विकास होगा। बिट्टू ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए केंद्र पर निर्भर है और भाजपा देश में तेजी से विकास कर रही है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने रविवार शाम को घुमार मंडी में भाजपा उम्मीदवार जीवन गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया। बिट्टू ने गुप्ता के पक्ष में वोट मांगे और लोगों से भगवा पार्टी को मौका देने की अपील की। इस दौरान घुमार मंडी में बिट्टू से लोग मिले और फोटो भी खिंचवाई। दूसरी बिट्टू ने गुप्ता काे वोट देने का आग्रह किया।
घुमार मंडी चौक में बिट्टू ने लोगों को लुधियाना पश्चिम से जीवन गुप्ता को क्यों चुना जाए के बारे में बताया। कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। गुप्ता के विधायक बनने से केंद्र को लुधियाना और फिर पूरे राज्य का विकास कराने का मौका मिल सकेंगा।
उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के पास शहर के विकास के लिए कोई फंड नहीं बचा है क्योंकि यह शहर में विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस और फिर आप को मौका दिया है। लेकिन अब उन्हें भगवा पार्टी को चुनना चाहिए। बिट्टू ने कह कि भाजपा देश में बड़ी ही
तेजी से विकास करा रही है। पीएम मोदी की नीतियों व कार्यो की देश ही नहीं विदेश में धकम सुनाई दे रही है। पहलगाम का बदला पाकिस्तान पर जोरदार ढंग से जवाब दिया गया। आंतकियों को मारने के साथ - साथ उनके एयरपोर्ट धवस्त किए।
इससे पहले शनिवार को बिट्टू ने जवाहर नगर कैंप में भी रोड शो किया था। इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रवि बत्रा, राजेश राणा, घुमार मंडी के प्रधान संदीप वधवा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुशाग्र कश्यप, डा.परमजीत सिंह, प्रवक्ता नीरज वर्मा के साथ महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।