Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में सामान्य से 74% अधिक वर्षा, 25 साल का टूटा रिकॉर्ड; 1300 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 06:00 AM (IST)

    लुधियाना से आई खबर के अनुसार इस वर्ष अगस्त में पंजाब में मानसून ने पिछले 25 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में सामान्य से 74% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। कई जिलों में 60% से अधिक वर्षा हुई है जबकि कुछ जिलों में 100% से भी अधिक वर्षा हुई। मानसून सीजन में कुल मिलाकर 8% अधिक वर्षा हुई है।

    Hero Image
    26 वर्षाें में पहली बार अगस्त में पंजाब में सामान्य से 74 प्रतिशत अधिक वर्षा। फोटो जागरण

    आशा मेहता, लुधियाना। मौसम विभाग की भविष्यवाणियों को दरिकनार करते हुए इस वर्ष मानसून ने अगस्त महीने में पंजाब के 25 वर्ष के रिकार्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को अगस्त के आखिरी दिन भी भारी वर्षा हुई। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अगस्त में मानसून 253.7 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो कि सामान्य से 74 प्रतिशत अधिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामान्य तौर पर अगस्त में 146.2 मिलीमीटर वर्षा ही होती है। पिछले 25 वर्षों में अगस्त के दौरान इतनी अधिक वर्षा नहीं हुई। वर्ष 2000 से लेकर अब तक केवल पांच बार ही सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। वहीं अगर जिला स्तर पर वर्षा की बात करें तो मानसून सबसे अधिक उन जिलों में बरसा है, जो अभी बाढ़ से जूझ रहे हैं।

    तेरह जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। पठानकोट, तरनतारन, जालंधर, बरनाला में तो सामान्य से सौ प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। तीन जिलों में सामान्य से 30 से 40 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। वहीं चार जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है।

    दूसरी तरफ जून से अगस्त के बीच मानसून सीजन के दौरान 368.2 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जबकि इस दौरान 341.7 मिलीमीटर वर्षा ही होती है। मानसून सीजन के इन तीन महीनों में आठ प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

    comedy show banner