पंजाब में दीपावली के बाद बदलेगा मौसम, दिन के तापमान में आएगी गिरावट, रातें भी होंगी ठंडी
दीपावली के बाद पंजाब में मौसम बदलने की उम्मीद है। दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। रातें ठंडी होने लगेंगी, जिसके कारण लोगों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता महसूस हो सकती है।

पंजाब में धीरे-धीरे बदलने लगा मौसम (जागरण फोटो)
जागरण संवाददाता, लुधियाना।पंजाब में अक्टूबर के पहले सप्ताह में हुई वर्षा के बाद मौसम बदल गया है। दिन व रात के तापमान में कमी आई है।
दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस व रात का तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 15 अक्टूबर से रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। रात का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।