Punjab Weather Update: पंजाब में भारी वर्षा का अलर्ट, 20 जुलाई तक रहें सावधान! देखें ताजा अपडेट
Punjab Weather Update पंजाब के कई जिलों में बुधवार सुबह भारी बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर बठिंडा चंडीगढ़ फरीदकोट मोगा और लुधिय ...और पढ़ें

जागरण टीम, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब के कई जिलों में बुधवार सुबह भारी वर्षा हुई। अमृतसर में 53, बठिंडा में 21, चंडीगढ़ में 13, फरीदकोट में 16, मोगा में 18 और लुधियाना में 7.6 मिमी वर्षा हुई। इससे अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
जालंधर शहर में मंगलवार देर रात से ही तेज हवाएं चलने की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया था। सुबह दस बजे और 11 बजे पांच-पांच मिनट के लिए दो बार रुक-रुक कर वर्षा भी हुई, मगर उसके बाद मौसम साफ होने और धूप निकलने की वजह से उमस के साथ गर्मी भी बढ़ती गई।
जिसके चलते ही अधिकतम तापमान जो 24 घंटे पहले 31.1 डिग्री सेल्सियस था, वो सीधे ही 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं रात का तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ।
मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई तक निरंतर तेज हवाएं, थंडर शावर के साथ वर्षा होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह का कहना है कि मौसम में आ रहे निरंतर बदलावों की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।
पंजाब और हिमाचल में भारी वर्षा की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को पंजाब और हिमाचल में भारी वर्षा की संभावना है। फिर 20 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा। बिहार और झारखंड में भारी वर्षा से नदियां उफान पर हैं। गया में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। वहीं वज्रपात से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग झुलस गए।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।