'AAP वाले बाहरी राज्य के, उन्हें क्यों लाया जाए?'; बिट्टू बोले- पंजाब की संस्कृति और शहीदों के बारे में नहीं पता
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आप पार्टी को बाहरी लोगों की पार्टी बताते हुए पंजाब की संस्कृति और शहीदों के प्रति अज्ञानता का आरोप लगाया। उन्होंने आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा पर शहीद करतार सिंह सराभा का नाम गलत लेने का आरोप लगाया। बिट्टू ने आप नेताओं की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए निगम घोटाले की जांच की मांग की।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। केंद्रीय रेल राज्य व फूड प्रोसेसिंग मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने आप पार्टी को आडे़ हाथों लिया है। कहा कि आप पार्टी बाहरी राज्य के लोगों की पार्टी है। न उन्हें पंजाब की संस्कृति के बारे में पता है न ही शहीदों के बारे में पता है। कहा कि आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को शहीद करतार सिंह सराभा का नाम ही नहीं पता हैं।
गत दिन सराभा नगर मार्केट में आप की सभा में अरोड़ा जोकि सराभा नगर मार्केट का नाम रखने के लिए शहीद का नाम बोलना था तो कभी वे सराभा तो कभी सराभा सिंह बोल रहे थे जबकि सीएम भगवंत सिंह मान तथा अन्य नेता मंच पर थे। किसी भी नेता ने उन्हें नहीं बताया कि शहीद का नाम करतार सिंह सराभा है। आप के लोगों का हाल देख ले जबकि आप के नेता शहीदों के पैराेकार बताते हैं।
आप की लीडरशिप दिल्ली के बाद पंजाब को लूटने आए है। इनकी कथनी और करनी में अंतर है। सीएम मान व केजरीवाल वीआइपी कल्चर का विरोध करते थे। लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान व केजरीवाल चुनावी प्रचार के लिए जब से लुधियाना में आए है। एक पांच सितारा होटल में रह रहे है। लाखों रुपये बिल आ रहा है? ये बिल कौन अदा कर रहा जांच होनी चाहिए हैं।
बिट्टू फिरोजपुर रोड स्थित शहंशाह पैलेस में रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बिट्टू ने आरोप लगाया कि नगर निगम के एसई संजय ने घोटाला किया। उसने बताया था कि वह निगम कमिश्नर को पैसे देता था। कहा कि आगे वह पैसा मंत्रियों के पास जाता था। ऐसे में निगम कमिश्नर की जांच होनी चाहिए कि वह किस किस मंत्री को पैसा पहुंचाते थे।
बिट्टू ने आप और कांग्रेस दोनों की आंतरिक स्थिरता पर अपनी चिंताएं व्यक्त कर यह दावा किया इन पार्टियों में से किसी को भी दिया गया वोट मतदाताओं के लिए और चुनौतियां पैदा करेगा।
बिट्टू ने कहा कि अरोड़ा को कैबिनेट पद की गारंटी नहीं है। जिसकी सीएम मान ने खुद स्वीकार किया है। आम आदमी पार्टी का प्राथमिक उद्देश्य केवल अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा में प्रवेश कराना है।
कांग्रेस के बारे में कहा कि भारत भूषण आशु व प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) प्रमुख अमरिंदर सिंह वड़िंग में बनती नहीं है। दोनों एक दूसरे को काट रहे है। इन दोनों पार्टियों का प्रतिनिधित्व करने वाले उम्मीदवारों के लिए डाला गया कोई भी वोट अंततः एक बर्बाद चुनावी कवायद होगी।
बिट्टू ने मतदाताओं से भाजपा और उसके उम्मीदवार जीवन गुप्ता के पक्ष में अपना वोट डालने की भावुक अपील की। बिट्टू ने विकसित भारत, विकसित पंजाब, विकसित लुधियाना, विकसित पश्चिम के लिए वोट करने की सलाह दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।