Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लुधियाना में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 09:15 PM (IST)

    मुल्लांपुर दाखा में पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी सतपाल सिंह की छत गिरने से दुखद मौत हो गई। सतपाल अपने पशुओं के बाड़े में सो रहे थे तभी सुबह अचानक छत गिर गई। ग्रामीणों और परिवार ने मलबा हटाया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रशासन ने मदद का भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजे और गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान बनाने की मांग की है।

    Hero Image
    छत गिरने से पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी की मौत।

    संसू, मुल्लांपुर दाखा। नजदीकी गांव मुल्लांपुर में पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी सतपाल सिंह उर्फ काला (52) की छत गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सतपाल सिंह रात को अपने पशुओं के बाड़े में ही सोता था। बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब अचानक बाड़े की छत गिर गई और नीचे सो रहा सतपाल मलबे में दब गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पारिवारिक सदस्यों और ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटा दिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही सब तहसील मुल्लांपुर के नायब तहसीलदार पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    उन्होंने मृतक के पारिवारिक सदस्यों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि सतपाल कई वर्ष से पशुओं के बाड़े में ही सोता था। कई दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण अचानक सुबह यह हादसा हो गया।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के मकान बनाने की योजना को जल्द लागू किया जाना चाहिए। मृतक के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की गई। सतपाल सिंह वॉलीबॉल का नामवर खिलाड़ी था, जो मुल्लांपुर के वॉलीबॉल क्लब की तरफ से लंबे समय तक बड़े टूर्नामेंट खेलता रहा।