लुधियाना के टिब्बा रोड में पड़ोसियों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले ईंट-पत्थर
लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे। सीसीटीवी में कैद हुई घटना के अनुसार, कुछ युवक मारपीट करते दिखे। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाद की शुरुआत एक मंदबुद्धि महिला को खाना देने को लेकर हुई थी।
-1762331629912.webp)
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर शुरू की जांच।
संवाद सहयोगी, लुधियाना। टिब्बा रोड, गीता नगर के इलाके में पड़ोसियों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इलाके में जमकर ईंट-पत्थर चले। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो सका। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें कुछ युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
मामले की सूचना के बाद थाना टिब्बा की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इलाके की एक महिला मंदबुद्वि महिला काे अकसर खाना दिया करती थी। 31 अक्टूबर को मंदबुद्वि महिला खाना लेने उस महिला के घर के बाहर आ गई।
उस समय वह घर पर नहीं थी। उसके पति ने उसे कुछ देर बाद आने को कहा। आरोप है कि मंदबुद्वि महिला ने गाली गलौच शुरू कर दी। इसी के चलते विवाद बढ गया और उसके परिवार पर इलाके के कुछ लोगों ने हमला किया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने सिविल अस्पताल से अपना मेडिकल करवाने के बाद शिकायत दर्ज करवाई है। अब मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।