Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब में कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने दिया इस्तीफा; इस वजह से चल रहे थे नाराज

    Updated: Mon, 01 Dec 2025 08:44 PM (IST)

    बरनाला से पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान किया है। उन्होंने पार्टी पर अनदेखी का आरोप लगाया है। निम्मा पहले पीपल्स पा ...और पढ़ें

    Hero Image

    पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा। फाइल फोटो

    हेमंत राजू, बरनाला। 1992 में बहुजन समाज पार्टी के भदौड़ से पूर्व विधायक निर्मल सिंह निम्मा ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का एलान किया है। पूर्व विधायक निम्मा 2016 में जब पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब का कांग्रेस में विलय हुआ, तब वे कांग्रेस में शामिल हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के करीबियों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लगातार अनदेखी से वे नाराज हैं और इसीलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

    गौरतलब है कि निर्मल सिंह निम्मा पीपीसीसी के सदस्य और पंजाब कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। यह भी गौरतलब है कि 2017 में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें भदौड़ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन कुछ वजहों से चुनाव के दौरान उनका टिकट काट दिया गया था।

    निर्मल सिंह निम्मा ने कहा कि जब से राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं, तब से उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह मनप्रीत बादल के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। हालांकि, मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल हो गए हैं, मैंने कांग्रेस नहीं छोड़ी थी, लेकिन अब मुझे कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।