Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    श्री मुक्तसर साहिब में बेसहारा पशुओं का आतंक, सड़कों पर मंडरा रहा हादसों का खतरा

    Updated: Mon, 27 Oct 2025 03:11 PM (IST)

    श्री मुक्तसर साहिब में बेसहारा पशुओं की समस्या गंभीर बनी हुई है। प्रशासन और समाजसेवी संस्थाओं की बैठकों के बावजूद स्थिति जस की तस है। ये पशु दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। गोवंश के नाम पर टैक्स वसूली के बावजूद इनके भरण-पोषण की व्यवस्था नहीं है। अमेरिकन गायों के झुंड सड़कों पर लड़ते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।

    Hero Image

    सड़क के बीच भिड़े बेसहारा पशु, लोग हुए परेशान (फोटो: जागरण)

    संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब। शहर में बेसहारा पशुओं के कारण स्थानीय निवासियों को लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बेशक, समय-समय पर जिला प्रशासन और समाज सेवाभावी संस्थाओं की बैठकों में यह मुद्दा उठता रहता है, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये बेजुबान पशु कई लोगों की मौत और विकलांगता का कारण बन चुके हैं। इनसे पीड़ित लोगों को इस समस्या का हमारे से ज्यादा अहसास हैं। उक्त जानकारी देते हुए संकल्प एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष नरिंदर सिंह संधू ने कहा कि गोवंश के भरण-पोषण के लिए लोगों से नियमित रूप से टैक्स भी वसूला जाता है।

    लेकिन दुख की बात है कि इनका भरण-पोषण सुनिश्चित नहीं हो पाया। शहर में खासकर अमेरिकन गायों के झुंड सड़कों पर आपस में लड़ते देखे जा सकते हैं और इनकी लड़ाई से कभी भी जान-माल का नुकसान हो सकता है। इसलिए सरकार और जिला प्रशासन को चाहिए कि आम लोगों को हो रही इन बेजुबान पशुओं की समस्या से निजात दिलाई जाए।