Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम का मिजाज बिगड़ते ही पीले सोने पर चढ़ाई काली परत

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 21 Apr 2022 06:52 PM (IST)

    अनाज मंडी में आरटीओ की ओर से मंडी में किसानों की फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था करते हुए ढक दिया गया।

    Hero Image
    मौसम का मिजाज बिगड़ते ही पीले सोने पर चढ़ाई काली परत

    संवाद सहयोगी, बमियाल: वीरवार को बिगड़े मौसम के मिजाज को देखते हुए नरोट जैमल सिंह एवं बमियाल की अनाज मंडी में पीले सोने (गेहूं) पर काली परत (तिरपाल) चढ़ा दी गई। अनाज मंडी में आरटीओ की ओर से मंडी में किसानों की फसल को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था करते हुए ढक दिया गया। वहीं खरीद एजेंसियों की ओर से खरीदी गई फसल को भी बारिश से बचाने का प्रबंध किया गया। इस समय सीमावर्ती क्षेत्र में गेहूं की कटाई का काम तेज हो चुका है। वहीं तेजी से किसानों की फसल मंडियों में पहुंचने लगी है। किसान मनजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, इंदर सिंह, लवप्रीत सिंह आदि ने बताया कि उनकी ओर से अनाज मंडी में अपनी फसल लाई गई थी, उनकी फसल सुरक्षित है। हलके से विधायक एवं फूड सप्लाई मंत्री लालचंद की ओर से पूर्व में ही निर्देश जारी किए गए थे कि अनाज मंडियों में किसानों की फसल को बारिश से बचाने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें