Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi-Katra Vande Bharat: पठानकोट के श्रद्धालुओं के लिए खशुखबरी, अब वंदे भारत से कर पाएंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 07:58 PM (IST)

    दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत (Delhi to Katra Vande Bharat Train) को लेकर लंबे समय से मांग थी कि इसका एक ठहराव पठानकोट भी रखा जाए। अब ये इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब पठानकोट कैंट रेलवे (Pathankot Cantt Railway Station) स्टेशन भी रुकेगी। दोनों ओर से ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा।

    Hero Image
    पठानकोट को मिला वंदे भारत का ठहराव (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, अंबाला। दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब पठानकोट भी रुकेगी। दरअसल, उत्तर रेलवे ने इसका एक ठहराव पठानकोट रेलवे स्टेशन पर भी कर दिया है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 22440 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव अब पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन पर किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिलहाल, यह ठहराव प्रयोगात्मक तौर पर किया गया है। यह ट्रेन पठानकोट रेलवे स्टेशन पर 5:30 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन सुबह 11:10 बजे पठानकोट स्टेशन पर रुकेगी। दोनों ओर से ट्रेन का ठहराव दो मिनट का होगा।

    सिर्फ डेढ़ घंटे में दूरी होगी पूरी

    दिल्ली से कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत सुबह करीब 11 बजकर 10 मिनट पर पठानकोट पहुंचेगी। पठानकोट से यह 12.40 यानी कि केवल 1:30 घंटे में आपको कटरा पहुंचा देगी। ट्रेन के कुल मिलाकर वंदे भारत 22440 के अब 6 स्टॉपेज होंगे। इनमें पहला दिल्ली, दूसरा अंबाला कैंट, तीसरा लुधियाना, चौथा पठानकोट, फिर पांचवा जम्मू तवी और फिर आखिरी व छठा स्टेशन माता वैष्णो देवी कटरा का है।

    सुबह 6 बजे दिल्ली से चलती है वंदे भारत

    माता वैष्णो के लिए वंदे भारत दिल्ली से सुबह 6 बजे चलती है और अंबाला, लुधियाना के रास्ते दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर कटरा पहुंचती है।

    2019 में शुरू हुई पहली वंदे भारत

    दिल्ली-कटड़ा के बीच पहली वंदे भारत वर्ष 2019 में शुरू हुई थी। खास बात यह है कि वंदे भारत में दिल्ली से कटरा तक का समय चार घंटे कम हो जाता है। ये ट्रेन मंगलवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलती है।