पठानकोट: 'जातिवाद हारा, विकास जीता', बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने लड्डू बांटकर मनाई खुशी
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा नेताओं ने खुशी मनाई। पूर्व डिप्टी स्पीकर ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू के घर पर लड्डू बांटे गए। नेताओं ने कहा कि मतदाताओं ने एनडीए के विकास कार्यों पर विश्वास जताया है और जातिवाद की राजनीति को नकारा है। डबल इंजन की सरकार से प्रदेश में विकास की उम्मीद है।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भाजपा नेताओं ने खुशी मनाई (फोटो: जागरण)
संवाद सूत्र, धार कला। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को स्पष्ट बहुमत मिलने पर आज भाजपा नेताओं ने पूर्व डिप्टी स्पीकर ठाकुर दिनेश सिंह बब्बू के घर जाकर लड्डू बांटे।
दिनेश सिंह बब्बू ने बताया कि बिहार के मतदाताओं ने एनडीए के विकास कार्य पर अपनी मोहर लगाकर बता दिया है कि वह आज भी एनडीए गठबंधन पर अपना विश्वास प्रकट करते हैं।
बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने पर और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर बिहार प्रदेश नई बुलंदियों को छूएगा। एनडीए गठबंधन ही प्रदेश में चौमुखी विकास करवा सकता हैl
बब्बू ने कहा कि बिहार के लोगों ने तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति करने वालों को एक बार फिर ठुकरा कर विकास और राष्ट्रवाद के प्रहरी एनडीए गठबंधन के ऊपर अपना विश्वास प्रकट कर केंद्र और बिहार सरकार की कल्याणकारी योजना पर अपनी मोहर लगाई है।
इस मौके पर भाजपा मामून मंडल के प्रधान अमन वर्मा ,भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव दीक्षित ठाकुर ,बीजेपी एससी मोर्चा के प्रधान रविंदर कुमार मांगा ,रनविंदर सिंह ,सचिन कुमार, जोगिंदर सिंह ,अमित डोगरा ,शिवचरण सिंह ,अवतार सिंह ,सुरेश कुमार ,मिंटू सालरिया, खेमराज ,रविंद्र कुमार ,बलवान सिंह ,बंटी ,विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।