Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Crime: पंजाब पुलिस को पठानकोट में मिली बड़ी सफलता, बंबीहा गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

    Updated: Wed, 27 Aug 2025 02:30 AM (IST)

    पठानकोट में काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने एक संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लक्षित हत्या की साजिश को विफल कर दिया। देविंदर बंबीहा गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया गया जिनमें दो किशोर हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। ये मॉड्यूल कई अपराधों में शामिल रहा है। बरनाला पुलिस ने बंबीहा गैंग के इन गुर्गों को गिरफ्तार किया।

    Hero Image
    Punjab Crime: पंजाब पुलिस को पठानकोट में मिली बड़ी सफलता (File Photo)

    डिजिटल डेस्क, पठानकोट।  पठानकोट की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने एक संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लक्षित हत्या की साजिश को विफल कर दिया।

    डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने देविदर बंबीहा गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो किशोर शामिल हैं। वे एक डकैती की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चार पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए। ये मॉड्यूल कई अपराधों में शामिल रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गिरफ्तार गुर्गों में सतनाम सिंह सत्ती, गुरप्रीत गुरी, सरम सिंह रिंकू व दीपक सिंह शामिल हैं। डीजीपी के अनुसार बरनाला पुलिस ने सोमवार को बंबीहा गैंग के इन चार गुर्गों को एक बड़े अभियान के दौरान गिरफ्तार किया।

    जांच में उनके विदेश में बैठे हैंडलर निशान ¨सह सहित शमशेर सिंह और साजन मसीह गोरू से संबंध होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सतनाम के खिलाफ 22 से अधिक मामले दर्ज हैं।

    (समाचार एजेंसी एएनआई के आधार पर)