पटियाला में शादी का झांसा देकर 6 वर्ष तक युवती के साथ दुष्कर्म, बाद में किया इनकार; आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पटियाला के समाना में सदर पुलिस ने गुरदीप सिंह के खिलाफ एक महिला से शादी का वादा करके छह साल तक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है। दूसरी घटना में सिटी पुलिस ने एक कार से हरियाणा मार्का की 180 बोतल अवैध शराब बरामद की और चालक कुलवीर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

संवाद सूत्र, समाना (पटियाला)। सदर पुलिस ने शादी का झांसा देकर लगातार छह वर्ष तक दुष्कर्म करने के मामले में गुरदीप सिंह निवासी गांव बरे, थाना बोहा, जिला मानसा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सदर के तहत एक गांव की 25 वर्षीया महिला ने पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि वह सुनाम में सेलून का काम करती है। जहां पर वर्ष 2018 में वह गुरदीप सिंह से मिली। उसके बाद गुरदीप सिंह उसे शादी का झांसा देने लगा और वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2024 तक वह उससे लगातार दुष्कर्म करता रहा। बाद में गुरदीप सिंह ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत की जांच करते हुए गुरदीप सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वहीं एक दूसरी खबर में सिटी पुलिस ने एक कार से हरियाणा मार्का 180 बोतल अवैध शराब बरामद की है। सहायक थानेदार करनैल सिंह ने बताया वह पुलिस पार्टी सहित बाबा बंदा सिंह बहादर चौक में मौजुद थे। तभी एक कार को शंका के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो कार से हरियाणा मार्का 180 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने कार चालक की पहचान कुलवीर सिंह निवासी गांव गदाईयां थाना सदर नाभा के तौर पर कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।