Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को भगाया, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 02:20 PM (IST)

    पातड़ां पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 24 अक्टूबर को घर से गायब हो गई थी। जांच में पता चला कि राणा नाम का एक व्यक्ति उसे शादी का लालच देकर भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

    Hero Image

    शादी का झांसा देकर लड़की को भगाया, केस दर्ज।

    संवाद सूत्र, पातड़ां (पटियाला)। थाना पातड़ां की पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 24 अक्टूबर को सुबह करीब सात बजे वह काम से पातड़ां कस्बे में गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। जब वह शहर से घर लौटी तो उसने देखा कि उसकी बेटी घर पर नहीं थी। काफी तलाश के बाद पता चला कि राणा निवासी देवबंद, फुलदपुरा, धनुभगत, जिला सहारनपुर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।