Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: ट्रैक्टर चालक से टोल वसूला तो किसानों ने बंद किया शंभू टोल प्लाजा, साढ़े तीन घंटे तक रहा चक्का जाम

    Updated: Sun, 10 Aug 2025 09:40 PM (IST)

    पटियाला में शंभू टोल प्लाजा पर ट्रैक्टर से टोल वसूली के विरोध में किसान जत्थेबंदियों ने धरना दिया और अम्बाला मार्ग पर टोल बंद कर दिया। लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद टोल कंपनी और किसानों के बीच समझौता हुआ जिसमें किसानों के ट्रैक्टरों और यूनियन झंडे वाली गाड़ियों से टोल न वसूलने का आश्वासन दिया गया।

    Hero Image
    ट्रैक्टर चालक से टोल वसूला तो किसान संगठनों ने बंद किया शंभू टोल प्लाजा, लगाया धरना (जागरण फोटो)

    संवाद सूत्र, पटियाला। ट्रैक्टर चालक से शंभू टोल प्लाज़ा कम्पनी की ओर से टोल वसूलने से नाराज़ किसान जत्थेबंदियों ने टोल प्लाज़ा पर धरना दे शंभू से अम्बाला जाने वाले रास्ते पर टोल को बंद कर दिया और कम्पनी व सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लगभग साढे तीन घंटे तक चले धरने प्रदर्शन के बाद टोल कम्पनी प्रबंधकों व किसान जत्थेबंदियों के बीच समझौता हो जाने के बाद किसान नेताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

    किसान नेता गुरसेवक सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना आई थी की बीते दिन एक ट्रैक्टर चालक से टोल प्लाजा शंभू ने ट्रैक्टर से टोल वसूल लिया था। जिसके चलते इकट्ठी हुई किसान जत्थेबंदियों ने शंभू से अम्बाला की तरफ जाने वाले टोल को बंद कर दिया।

    तीन घंटे बाद हुआ समझौता

    लगभग साढे तीन घंटे तक चले टोल प्लाजा बंद के बाद किसान जत्थेबंदियों व कम्पनी के बीच समझौता हो गया है। उन्होने बताया कि टोल कम्पनी वालों ने हमें लिख कर दे दिया है कि किसानों की ट्रैक्टर ट्राली को नहीं रोकेंगे और जिस गाड़ी पर किसान यूनियन का झंडा लगा होगा या उसके पास कार्ड होगा, उससे भी टोल वसूल नहीं किया जायेगा।

    जिसके बाद इस धरने को समाप्त कर दिया गया है। अगर टोल कम्पनी ने फिर ऐसा कर किसानों व किसान नेताओं की गाडियो को रोका तो हम अनिश्चित काल के लिये टोल को फ्री कर देगें।

    किसान नेता रहे मौजूद

    इस मौके पर भारतीय किसान युनियन राजेवाल से लखविंदर सिंह,बीकेयू शहीद भगत सिंह से जय सिंह, बीकेयू सिधूपुर से जसविंदर सिंह टिवाना, बीकेयू चंडूनी अमरिंदर सिंह हैप्पी, बीकेयू उगराहा लखविंदर सिंह हैप्पी, मेजर सिंह ,मखन सिंह,तेजिंदर सिंह , बीकेयू क्रांतीकारी से गुरसेवक सिंह, नवतेज सिंह,दर्शन सिंह सहित अन्य किसान जत्थेबंदियों के नेता मौजूद थे।