Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ropar News: कीरतपुर साहिब में पहाड़ी खिसकने से भारी तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:30 PM (IST)

    कीरतपुर साहिब के फतेहपुर बुंगा गांव में पहाड़ी का हिस्सा गिरने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए और दो बच्चे घायल हो गए। पीड़ितों के अनुसार उन्होंने प्रशासन से पहले भी पहाड़ी की मिट्टी हटाने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उनके घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। समाजसेवी लोगों ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    Hero Image
    फतेहपुर बुंगा में पहाड़ी का हिस्सा टूटकर गिरने से दो बच्चे घायल

     संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब (रूपनगर)। नज़दीकी गांव फतेहपुर बुंगा में रविवार दोपहर अचानक पहाड़ी का हिस्सा गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में तीन मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि दो बच्चे घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार नथू, दरशा, रामदास, रामनाथ और राम आज्ञा ने बताया कि रोज की तरह वे अपने घरेलू कामों में लगे हुए थे। तभी अचानक पहाड़ी का बड़ा टुकड़ा उनके मकानों पर गिर पड़ा। बच्चों को बड़ी मुश्किल से मलबे के नीचे से निकाला गया। पहाड़ी गिरने से उनके मकान दब गए और उनमें रखा कीमती सामान भी नष्ट हो गया। परिवारों के आशियाने पूरी तरह चकनाचूर हो गए और वे बेघर हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित परिवारों ने रोते-बिलखते हुए बताया कि वे बेहद गरीब हैं और मेहनत-मजदूरी करके एक-एक रुपया जोड़कर अपने मकान बनाए थे। इससे पहले भी एक बार पहाड़ी गिरने से उनके घरों को नुकसान हुआ था। तब उन्होंने प्रशासन से पहाड़ी की मिट्टी हटाने की मांग की थी, लेकिन समय रहते मिट्टी नहीं हटाई गई और आज उनके घर पूरी तरह तबाह हो गए।

    इस दौरान मौके पर पहुंचे समाजसेवी लोगों ने पीड़ित परिवारों के साथ हमदर्दी जताई और बच्चों की देखभाल की। लोगों ने मांग की है कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और भविष्य में ऐसे हादसे न हों, इसके लिए सरकार को पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।

    comedy show banner
    comedy show banner