Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच फीट चौड़े पंख, तीन फीट की लंबाई... राजस्थान में विशाल जीव मिलने से हड़कंप

    Updated: Wed, 01 Oct 2025 12:38 PM (IST)

    भीलवाड़ा में विशालकाय चमगादड़ चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने पांच फीट चौड़े और ढाई से तीन फीट लंबे चमगादड़ को देखकर हैरानी जताई। वन विभाग ने प ...और पढ़ें

    Hero Image
    भीलवाड़ा में मिला विशाल चमगादड़ (फोटो- जागरण)

    उदयपुर, डिजिटल डेस्क। भीलवाड़ा के शाहपुरा क्षेत्र में सुरली कल्याणपुरा गांव में इन दिनों एक विशालकाय चमगादड़ चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार सुबह खेत में करीब पांच फीट चौड़े पंखों और ढाई से तीन फीट लंबे चमगादड़ को देखा गया। इतने बड़े चमगादड़ को देखकर लोग हैरान रह गए। बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने कहा कि उन्होंने जीवन में पहली बार ऐसा चमगादड़ देखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डरावनी आंखें, नथुने फूले हुए

    ग्रामीणों का कहना है कि चमगादड़ की आंखें डरावनी थीं, नाक के नथुने फूले हुए और मुंह खोलने पर नुकीले दांत दिखाई दे रहे थे। पंखों के नीचे पंजे भी नुकीले थे। जब लोगों को यह जीव दिखा तो कई ने मोबाइल से वीडियो बनाया और फोटो खींची। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए।

    कुछ ने कहा- लोमणी है

    कुछ ग्रामीणों ने इसे लोमड़ी मान लिया, लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुष्टि की कि यह चमगादड़ ही है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रजाति के चमगादड़ भारतीय उपमहाद्वीप में पाए जाते हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह विशालकाय चमगादड़ बिजली के तार की चपेट में आने से घायल होकर जमीन पर गिरा था और उजाले में उड़ान नहीं भर पाया।

    ग्रामीणों के अनुसार खेत में पड़े इस चमगादड़ ने देर रात उड़ान भर ली। वहीं, इसी तरह का एक और चमगादड़ पेड़ पर मृत हालत में भी मिला है। सोशल मीडिया पर इस चमगादड़ का वीडियो अपलोड होने के बाद यह वायरल हो गया। भीलवाड़ा में पहली बार इतने बड़े आकार का चमगादड़ मिलने से ग्रामीणों में कौतूहल और रोमांच का माहौल है।

    ये भी पढ़ें:

    मां के सामने तीन साल के बेटे को उठा ले गया भेड़िया, घर के बाहर खेल रहा था