Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भीषण आग में 7 मजदूर जिंदा जले

    Updated: Mon, 16 Feb 2026 01:27 PM (IST)

    राजस्थान के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि कुछ अभी भी अं ...और पढ़ें

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान के भिवाड़ी की एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में कई मजदूर जिंदा जल गए तो कई अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। 

    यह घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी1 - 118 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुई, जिसमें सात मजदूर जिंदा जल गए। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सातों शव बाहर निकाले, जबकि दो मजदूरों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है।

    करीब 25 मजदूर थे मौजूद

    जानकारी के अनुसार घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूर बाहर निकल ही नहीं सके। सूचना मिलते ही प्रशांत किरण (एसपी, भिवाड़ी) और सुमिता मिश्रा (एडीएम) सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की।

    आग पर पाया गया काबू

    भिवाड़ी, खुशखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों से पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है।

    यह भी पढ़ें: जयपुर: चोर ने पहले आराम से खाया समोसा, फिर बाइक लेकर हो गया फरार; CCTV में कैद हुई घटना