Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेपर लीक में पूर्व CM अशोक गहलोत का PSO गिरफ्तार, बेटे के लिए खरीदा था प्रश्नपत्र

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 09:22 PM (IST)

    Rajasthan paper leak case राजस्थान में एसओजी ने एसआइ भर्ती-2021 के पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। राजकुमार पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों पर दबाव डालकर बेटे के लिए परीक्षा का पेपर हासिल किया था।

    Hero Image
    पेपर लीक मामले में पूर्व CM अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी आफिसर (पीएसओ) राजकुमार यादव गिरफ्तार।(फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में एसओजी ने एसआइ भर्ती-2021 के पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी आफिसर (पीएसओ) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ के लिए तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकारियों पर दबाव बनाकर बेटे के लिए हासिल किया था पेपर

    उधर, गहलोत ने इंटनरेट मीडिया पर कहा है कि यदि कोई व्यक्ति अपराध में संलिप्त है तो कानून को अपना काम करना चाहिए। जांच में पता चला है कि राजकुमार ने गहलोत के मुख्यमंत्री रहते अधिकारियों पर दबाव डालकर बेटे के लिए परीक्षा का पेपर हासिल किया था, जिससे वह पास हुआ।

    प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि फिजिकल टेस्ट में फेल होने के बाद उसने बेटे को इसमें भी फर्जीवाड़े से पास करवाया।

    उल्लेखनीय है कि एसआइ भर्ती-2021 में 859 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके पेपर लीक मामले में अब तक 44 प्रशिक्षु एसआइ, राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य रामूराम रायका और पेपर लीक गिरोह के 30 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- Odisha News: OTET पेपर लीक मामले में बोर्ड अध्यक्ष से चार बार पूछताछ, क्राइम ब्रांच को मिले कई अहम सबूत