भाभी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या, खाई में फेंका शव; दो दिन बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
डूंगरपुर के सागवाड़ा में प्रेम प्रसंग के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई। पड़ोसी दिनेश पाटीदार ने तिलेश पाटीदार को अपनी भाभी से अवैध संबंध के संदेह म ...और पढ़ें

अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या कर खाई में फेंका शव
जागरण संवाददाता, उदयपुर। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के कोकापुर गांव में प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों के शक ने एक युवक की जान ले ली। पड़ोसी युवक ने कथित तौर पर भाभी से अवैध संबंध होने के संदेह में युवक की हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे खाई में फेंक दिया।
घटना के दो दिन बाद रविवार को आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर करते हुए वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर जांच शुरू कर दी है।
क्या बोली पुलिस?
सागवाड़ा थाने के थानाधिकारी मनीष खोईवाल ने बताया कि रविवार सुबह कोकापुर निवासी दिनेश पाटीदार थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपने पड़ोसी युवक तिलेश पाटीदार की हत्या कर दी है। आरोपी ने बताया कि उसने शव को काली घाटी में सड़क किनारे खाई में फेंक दिया था।
भाभी के अवैध संबंध से नाराज था आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या का कारण बताते हुए कहा कि तिलेश और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध थे, जिससे वह नाराज था। इसी के चलते 6 फरवरी को उसने युवक की हत्या कर दी।
आरोपी के बयान के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खाई से शव बरामद किया। शव की पहचान तिलेश पाटीदार के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।