बुध का सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में गोचर, एस्ट्रोलॉजर से जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य?
बुध ग्रह 13 मई 2026 को सूर्य के कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेगा, जिसका विभिन्न राशियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। यह गोचर बुद्धि, वाणी और व्यापार ...और पढ़ें
-1778498992271_m.webp)
बुध गोचर का आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ज्योतिष शास्त्र में बुधदेव को बुद्धि, वाणी और व्यापार का स्वामी माना गया है। 13 मई 2026 को बुधदेव सूर्यदेव के नक्षत्र 'कृत्तिका' में प्रवेश करेंगे। कृत्तिका नक्षत्र अग्नि तत्व से जुड़ा है और इसके स्वामी खुद सूर्यदेव हैं। इस गोचर का प्रभाव राशियों पर पड़ेगा।
जातक किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। गोचर का समय का नए विचारों पर काम करने के लिए खास है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। साथ ही अटके हुए काम पूरे होंगे। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि बुध नक्षत्र गोचर (Budh Nakshatra Gochar 2026) का किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। रहे हैं।
-1778499239610.jpg)
(AI Generated Image)
1. मेष राशि
बुधदेव आपके द्वितीय भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। आपकी बातचीत करने की शैली बहुत असरदार और साफ रहेगी। धन कमाने के लिए आप अपनी बुद्धि का शानदार इस्तेमाल करेंगे। परिवार के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। बस ध्यान रहे कि साफ बोलने के चक्कर में किसी का दिल न दुखाएं।
उपाय: बधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।
यह भी पढ़ें- बुध की बदलती चाल से चमकने वाला है 4 राशियों का भाग्य, आप पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
2. वृषभ राशि
बुधदेव आपके प्रथम भाव (तन और व्यक्तित्व का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में एक अलग चमक दिखेगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप नए विचारों पर काम करेंगे, लेकिन मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। सही फैसला लेने के लिए जल्दबाजी न करें और खुद को अनुशासित रखें।
उपाय: 'ॐ बुं बुधाय नमः' का जाप करें।
खबरें और भी
3. मिथुन राशि
बुधदेव आपके द्वादश भाव (व्यय और बाहरी संपर्कों का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए अपना बजट संभालकर चलें। मानसिक रूप से आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। अपनी नींद पूरी करें और फालतू की भाग-दौड़ से बचें।
उपाय: किसी मंदिर में मूंग की दाल का दान करें।
4. कर्क राशि
बुधदेव आपके एकादश भाव (लाभ और आय का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपके सामाजिक दायरे को बढ़ाने वाला है। मित्रों के सहयोग से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और नई योजनाओं में कामयाबी मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं।
उपाय: घर की उत्तर दिशा में एक हरा पौधा लगाएं।
5. सिंह राशि
बुधदेव आपके दशम भाव (कर्म और प्रतिष्ठा का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धि और मेहनत की तारीफ होगी। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय आत्मविश्वास बनाए रखें। यह समय करियर में तरक्की के नए रास्ते खोलेगा।
उपाय: अपने काम करने की जगह पर सफाई का खास ध्यान रखें।
6. कन्या राशि
बुधदेव आपके नवम भाव (भाग्य और धर्म का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। किस्मत का साथ मिलने से आपके काम आसान होंगे। लंबी यात्रा या किसी नए विषय की पढ़ाई के लिए समय बहुत बढ़िया है। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आपको अच्छी सीख मिलेगी, जो भविष्य में बहुत काम आएगी।
यह भी पढ़ें- बुध नक्षत्र गोचर 2026: मकर और कुंभ राशि के खुलेंगे तरक्की के मार्ग, खूब बढ़ेगा बैंक बैलेंस
यह भी पढ़ें- बुध नक्षत्र गोचर 2026: कर्क राशि को ऑफिस में मिलेगी नई पहचान, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी!
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।