Ganesh Chaturthi 2025: इन राशियों पर बरसेगी भगवान गणेश की कृपा, कर्ज की समस्या से मिलेगी मुक्ति
भगवान गणेश (Ganesh blessings on Mithun And Kanya) की लीला निराली है। अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से भक्त को जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके लिए भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहा जाता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 27 अगस्त से गणेश महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह त्योहार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से लेकर चतुर्दशी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान भक्ति भाव से गणपति बप्पा की पूजा और सेवा की जाती है। साथ ही मनचाही मुराद पाने के लिए व्रत भी रखा जाता है।
धार्मिक मत है कि भगवान गणेश की पूजा करने से आय, आयु, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष भी आर्थिक संकट समेत जीवन की हर परेशानी से निजात पाने के लिए भगवान गणेश की पूजा करने की सलाह देते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि भगवान गणेश की कृपा दो राशि के जातकों (Ganesh blessings on Mithun And Kanya) पर हमेशा बरसती है। उनकी कृपा से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही व्यक्ति अपने जीवन में तरक्की की राह पर अग्रसर रहता है। आइए, इन दो राशियों के बारे में जानते हैं-
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती है। उनकी कृपा से वर्तमान साल मिथुन राशि के लिए बेहद उत्तम है। देवताओं के गुरु बृहस्पति देव लग्न भाव में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। बुध देव ग्रहों के राजकुमार और व्यापार के दाता हैं। इसके लिए मिथुन राशि के जातक जन्म से मधुरभाषी और तर्कशील होते हैं। कारोबार करने में इनकी अधिक रूचि रहती है। अपनी बुद्धि और वाणी से लोगों को आकर्षित करने में सफल होते हैं।
इसके लिए मिथुन राशि के जातकों को कुशल वक्ता भी कहा जाता है। इस राशि के जातक गणना करने में भी कुशल होते हैं। ज्योतिष मिथुन राशि के जातकों को व्यापार और वाणिज्य क्षेत्र में किस्मत आजमाने के लिए कहते हैं। इस साल आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। भगवान गणेश की कृपा से करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। कर्ज की समस्या से मुक्ति पाने के लिए पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अवश्य अर्पित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक भगवान गणेश की प्रिय राशि है। इस राशि के जातकों पर भगवान गणेश मेहरबान होते हैं। मिथुन राशि की तरह कन्या राशि के स्वामी भी ग्रहों के राजकुमार बुध देव हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। वर्तमान समय में गुरु आपके कर्म यानी करियर भाव को देख रहे हैं। इसके लिए आपका समय बेहद अनुकूल है।
कारोबार से जुडे़ जातकों को मनचाही सफलता मिल सकती है। वहीं, करियर में भी लाभ देखने को मिल सकता है। इस राशि के जातक व्यापार में उत्तम करते हैं। भगवान गणेश की कृपा से कारोबार में विशेष सफलता मिलेगी। बिगड़े काम बनेंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। खुशियों का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पूजा के समय भगवान गणेश को दूर्वा और मालपुए अर्पित करें।
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025: कोई सात तो कोई दस दिन के लिए करता है गणेश जी की स्थापना, जानिए इसका कारण
यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025 Wishes: इन संदेशों के जरिए अपनों को कहें गणेश महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, खुश होंगे बप्पा
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।