बुध नक्षत्र गोचर 2026: 13 मई से इन राशियों का चमकेगा बिजनेस, धन लाभ के बन रहे हैं योग
13 मई 2026 को बुधदेव कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका विभिन्न राशियों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। यह गोचर व्यापार में वृद्धि, धन लाभ के योग और ...और पढ़ें
-1778500805937_m.webp)
किन राशियों की चमकेगी किस्मत (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। बुधदेव 13 मई को सूर्यदेव के नक्षत्र 'कृत्तिका' में एंट्री करेंगे। यह गोचर राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गोचर का प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। पैसों के मामलों में सावधानी जरूर बरतें। नए समझौते या डील के योग बन रहे हैं।
सेहत का ध्यान रखें। निवेश के मामलों में सोच-समझकर फैसला लें। गोचर के दौरान लोगों में अपनी बात को बहुत स्पष्ट और अधिकार के साथ कहने की इच्छा बढ़ेगी। हालांकि, वाणी में थोड़ी कड़वाहट या तीखापन भी आ सकता है, इसलिए बोलते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं कि बुध नक्षत्र गोचर का समय किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
-1778500907898.jpg)
(AI Generated Image)
1. तुला राशि
बुधदेव आपके अष्टम भाव (आयु और अचानक बदलाव का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। यह समय आपकी एकाग्रता को बढ़ाने वाला है। आप किसी गहरे विषय को समझने में समय बिताएंगे। पैसों के मामलों में सावधानी बरतें और कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें।
2. वृश्चिक राशि
बुधदेव आपके सप्तम भाव (विवाह और साझेदारी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ बातचीत बढ़ेगी। रिश्तों में अपनी बात साफ तौर पर रखें, पर ध्यान रहे कि कड़वे शब्दों का इस्तेमाल न हो। नए समझौते या डील होने के योग बन रहे हैं।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा (हरी घास) अर्पित करें।
खबरें और भी
3. धनु राशि
बुधदेव आपके षष्ठ भाव (रोग, ऋण और शत्रु का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। शत्रुओं और विरोधियों पर आपकी बुद्धि भारी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सुधरेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें और खाने-पीने में अनुशासन बरतें। फालतू के तर्कों से दूर रहना ही आपके लिए बेहतर होगा।
उपाय: अपने मामा या मौसी का आशीर्वाद लें।
4. मकर राशि
बुधदेव आपके पंचम भाव (शिक्षा, संतान और प्रेम का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं को जाहिर करने का मौका मिलेगा। निवेश के मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं।
उपाय: बुधवार को कपूर जलाकर पूरे घर में उसकी खुशबू फैलाएं।
यह भी पढ़ें- बुध गोचर से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, क्या लिस्ट में है आपकी राशि?
5. कुंभ राशि
बुधदेव आपके चतुर्थ भाव (सुख, माता और संपत्ति का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। माता जी के साथ आपके संबंध और भी बेहतर होंगे। घर की सजावट या संपत्ति से जुड़े कामों में आप अपनी बुद्धि का अच्छा इस्तेमाल करेंगे। मन में शांति रहेगी।
उपाय: घर में तुलसी के पौधे की सेवा करें।
6. मीन राशि
बुधदेव आपके तृतीय भाव (साहस और भाई-बहनों का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। आपके साहस और बात करने के तरीके में बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई-बहनों के साथ तालमेल बेहतर होगा। छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। आप अपनी ऊर्जा का सही जगह इस्तेमाल करके कामयाबी पाएंगे।
उपाय: बुधवार को हरे रंग के रुमाल का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- बुध का सूर्य के नक्षत्र कृत्तिका में गोचर, एस्ट्रोलॉजर से जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य?
यह भी पढ़ें- बुध नक्षत्र गोचर 2026: कर्क राशि को ऑफिस में मिलेगी नई पहचान, 3 राशियों की लगेगी लॉटरी!
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।