Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हीरे की तरह चमकेगी इन राशियों की किस्मत, पैसों की तंगी से मिलेगी मुक्ति

    Updated: Sun, 08 Feb 2026 09:00 PM (IST)

    सनातन धर्म में सोमवार भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष के अनुसार, चंद्र देव 7 फरवरी को तुला से वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं और 10 फरवरी तक वहीं र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    Chandra Gochar 2026: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    स्मार्ट व्यू- पूरी खबर, कम शब्दों में

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होता है।

    ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान समय में चंद्र देव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। चंद्र देव के वृश्चिक राशि में गोचर से कई राशि के जातकों की किस्मत हीरे की तरह चमकेगी। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आइए दो भागयशाली राशि को होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं-

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव 07 फरवरी को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर किया है। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 10 फरवरी को धनु राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से तुला और मकर राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।

    तुला राशि

    7

    तुला राशि के स्वामी सुखों के कारक शुक्र हैं और आराध्या जगत जननी देवी मां दुर्गा हैं। इस राशि के जातकों को न्याय के देवता शनिदेव विशेष फल देते हैं। शनिदेव की कृपा से तुला राशि के जातक सेवा क्षेत्र में उत्तम करते हैं। चंद्र देव के वृश्चिक राशि में गोचर करने से तुला राशि के जातकों को कोई विशेष खुशखबरी मिल सकती है। आय के नवीन साधन बनेंगे।

    धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।रुके और अधूरे काम बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बहन-भाई से प्यार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। गुड न्यूज मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस को नया आयाम मिल सकता है।

    मकर राशि

    10

    चंद्र देव के राशि परिवर्तन से 10 फरवरी तक मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। कारोबार में विशेष लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव या चिंता की समस्या से मुक्ति मिलेगी। घर पर मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। पुराना या फंसा हुआ पैसा आपको मिल सकता है। कोई बिगड़ा काम बन सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। शारदीय नवरात्र के दौरान सफेद चीजों का दान करें।

    10 फरवरी तक मकर राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। किसी अपने का साथ मिलने से आप जीवन में कुछ नया कर सकते हैं। मंगल देव की कृपा से करियर को नया आयाम मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: इन राशियों के जीवन से दूर होगा तनाव, खुशियों की दस्तक से बदल जाएगी तकदीर

    यह भी पढ़ें- Chandra Gochar 2026: चंद्र गोचर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, दौड़ने लगेगा ठप पड़ा कारोबार

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।