Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Gochar 2025: शरद पूर्णिमा से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Mon, 06 Oct 2025 07:16 PM (IST)

    ज्योतिष के अनुसार 06 अक्टूबर को चंद्रमा ने धनु राशि में गोचर किया है जिससे कन्या और धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा। कन्या राशि वालों को एकाग्रता और धन प्राप्ति होगी साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वहीं धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा और आय में वृद्धि लाएगा।

    Hero Image
    Chandra Gochar 2025: चंद्र देव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शरद पूर्णिमा का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन बेहद खास होता है। इस शुभ तिथि पर चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। वहीं, चंद्रमा की रोशनी से अमृततुल्य ऊर्जा का प्रवाह होता है। शास्त्रों में निहित है कि शरद पूर्णिमा की रात देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर रहती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्र राशि परिवर्तन

    ज्योतिषियों की मानें तो आज यानी 06 अक्टूबर को चंद्र देव ने धनु राशि में गोचर किया है। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 08 अक्टूबर को मेष राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। चंद्र देव की चाल बदलने से दो राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे।

    कन्या राशि

    चंद्र देव की कृपा से मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जीवन में कई महत्वपूर्ण और अनमोल चीजें सहजता से आपको मिल जाएंगी। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। यात्रा के योग हैं। परिवार में माता और पिता का पूरा सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। इससे आपको मानसिक शांति मिल सकती है। भौतिक विषयों में मन लगा रहेगा। माता-पिता की सेवा करें। एकाग्रता और आत्म शक्ति बढ़ेगी। धन व्यय हो सकता है। धार्मिक यात्रा से लाभ मिल सकता है। कारोबार में सफलता पाने के लिए गाय के कच्चे दूध से भगवान गणेश का अभिषेक करें। इसके साथ ही सफेद चीजों का दान करें। 

    धनु राशि

    शरद पूर्णिमा की रात से आपके जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। आपकी गिनती श्रेष्ठ लोगों में होगी। जलीय यात्रा का योग बन रहा है। आप अपने दोस्तों या परिवारजनों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कई मामलों में आप धैर्य रख जीवन में आगे बढ़ेंगे। इससे बिगड़े काम भी बनेंगे।

    न्याय से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपको कोई नया काम मिले। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए समय उत्तम है। आपको कारोबार के माध्यम से धन लाभ होगा। महज थोड़े से प्रयास से आप सफल हो सकते हैं। आपकी हर मनोकामना चंद्र देव की कृपा से पूरी होगी। सफेद चीजों का दान करें। सोमवार और शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें।

    यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात करें इन चमत्कारी मंत्रों का जप, खुल जाएंगे किस्मत के द्वार

    यह भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा की रात से इन लोगों की बदलेगी तकदीर, पैसों की किल्लत होगी दूर

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।