Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगले साल इन 2 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या, पढ़ें कैसा होगा इसका असर

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 09:00 PM (IST)

    शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देते हैं। वर्ष 2026 में शनि की ढैय्या सिंह और धनु राशि पर रहेगी। इस दौरान शनिदेव मीन राशि में रहेंगे और दो बार अपनी चाल बदलेंगे। सिंह राशि वालों को कारोबार में धीमी सफलता मिलेगी और अधिक परिश्रम करना होगा, जबकि धनु राशि वालों को करियर में सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन पारिवारिक क्लेश और शत्रु भय का सामना करना पड़ सकता है।

    Hero Image

    न्याय के देवता शनिदेव को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन शास्त्र में शनिदेव को मोक्ष प्रदाता और कर्मफल दाता कहा गया है। शनिदेव व्यक्ति विशेष को उसके कर्मों के अनुसार (saturn karma phase) शुभ और अशुभ फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव रंक से राजा बना देते हैं।वहीं, बुरे कर्म करने वाले जातकों को दंडित भी करते हैं। आसान शब्दों में कहें तो शनिदेव कर्म के अनुसार फल देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो अगले साल यानी 2026 में दो राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या रहेगी। शनि की ढैय्या से दोनों राशि के जातकों को शुभ और अशुभ फल मिल सकते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

    कब बदलेंगे अपनी चाल? (Shani Dhaiya transit)

    अगले साल यानी 2026 में न्याय के देवता शनिदेव मीन राशि में विराजमान रहेंगे। हालांकि, साल 2026 में दो बार अपनी चाल बदलेंगे। सबसे पहले 27 जुलाई को शनिदेव वक्री होंगे। इसके बाद साल के अंत यानी दिसंबर में मार्गी होंगे। शनिदेव 11 दिसंबर को मार्गी होंगे। मार्गी चाल चलकर शनिदेव 2027 में राशि परिवर्तन करेंगे।

    सिंह राशि (Leo astrology)

    5

    शनिदेव के मीन राशि में गोचर के दौरान सिंह राशि के जातकों पर अगले साल भी शनि की ढैय्या रहेगी। इससे सिंह राशि के जातकों को कारोबार में धीमी रफ्तार से सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर कहें तो मनमुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि, समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। सुख और समृद्धि बढ़ेगी। सरकारी या राजकीय पक्ष से आपको रूबरू होना पड़ सकता है। शनि वक्री के दौरान खर्च अधिक होगा।

    धनु राशि (Sagittarius astrology)

    9

    शनि ढैय्या के दौरान आपको विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में आपको मनमुताबिक सफलता मिलेगी। आप तरक्की की राह पर अग्रसर रहेंगे। हालांकि, पारिवारिक क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बड़ों की चिंता रहेगी। अधूरे और रुके काम बनेंगे। शनि वक्री के दौरान शत्रु का भय रहेगा। ऐसा भी हो सकता है कि शत्रु प्रबल और हावी रहेंगे। सोमवार और शनिवार के दिन देवों के देव महादेव की पूजा करें। इस दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, सोने की तरह चमकेगी किस्मत

    यह भी पढ़ें- Shani Dhaiya: सिंह राशि के जातकों को कब मिलेगी शनि की ढैय्या से मुक्ति? ऐसे करें न्याय के देवता को प्रसन्न

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।