Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में इन राशियों की बदलेगी तकदीर, जॉब की परेशानी होगी दूर

    Updated: Thu, 11 Sep 2025 08:00 PM (IST)

    ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव (Surya Gochar 2025) को आत्मा का कारक कहा जाता है। सूर्य देव एक राशि में 30 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने वाली तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। इस साल 17 सितंबर को कन्या संक्रांति मनाई जाएगी।

    Hero Image
    Surya Gochar 2025: 17 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होगी। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस दौरान जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नवरात्र का व्रत रखा जाएगा। देवी मां दुर्गा की कृपा से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र के दौरान कई राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से जॉब की परेशानी दूर होगी। साथ ही करियर और कारोबार को नया आयाम मिलेगा। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-

    सूर्य राशि परिवर्तन (Surya Gochar 2025)

    सूर्य देव 17 सितंबर को राशि परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव देर रात 01 बजकर 54 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में सूर्य देव एक महीने तक रहेंगे। इसके बाद सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला में गोचर करेंगे। इससे पहले सूर्य देव कई बार नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।

    तुला राशि

    सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से तुला राशि के जातकों को करियर में लाभ देखने को मिल सकता है। सूर्य देव आपको शुभ फल देंगे। उनकी कृपा से जॉब की परेशानी दूर होगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा। बड़ी जिम्मेवारी मिल सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

    नेतृत्व करने की क्षमता बढ़ेगी। नए अवसर मिल सकते हैं। करियर में विशेष सफलता मिलेगी। पिता जी की सेहत अच्छी रहेगी। उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। माता और पिता जी की सेवा और सम्मान करें। बॉस से शाबाशी मिल सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं।

    वृश्चिक राशि

    सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित हो सकते हैं। करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। शारदीय नवरात्र के दौरान तामसिक चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से बुरा असर पड़ सकता है। ससुराल से धन लाभ होगा। परिवार के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

    सरकारी कामकाज से फायदा होगा। जॉब की परेशानी दूर होगी। करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। सूर्य देव अनुकूल परिणाम देंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। शारदीय नवरात्र के दौरान लाल रंग की चीजों का दान करें।

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र में इन राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, पैसों की किल्लत होगी दूर

    यह भी पढ़ें- Navratri 2025 : दस दिनों का होगा शारदीय नवरात्र, हाथी पर मां का आगमन, नवरात्र के दिनों में वृद्धि को माना जा रहा शुभ

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।