Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    29 जुलाई को शुक्रदेव बदलेंगे अपनी चाल, तुला समेत इन 6 राशियों के रिश्तों में आ सकता है बड़ा मोड़

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:32 PM (IST)

    29 जुलाई 2026 को शुक्रदेव उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर प्रेम, सुख-सुविधाओं और आर्थिक योजनाओं को प्रभावित करेगा, कुछ राशियों के लि ...और पढ़ें

    शुक्र गोचर 2026: 29 जुलाई को बदलेगी शुक्र की चाल (Picture Credit: AI Generated)

    शुक्र गोचर 2026: 29 जुलाई को बदलेगी शुक्र की चाल (Picture Credit: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 29 जुलाई 2026 को शुक्रदेव उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र को प्रेम, वैवाहिक जीवन, धन, सुख-सुविधाओं, कला और विलासिता का ग्रह माना जाता है।

    वहीं उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र स्थायी रिश्तों, जिम्मेदारी, सम्मान और दीर्घकालिक सफलता का प्रतीक है। ऐसे में यह शुक्र ग्रह का यह गोचर कई लोगों के लिए रिश्तों को मजबूत करने, आर्थिक योजनाओं को बेहतर बनाने और करियर में नए अवसर दिलाने का संकेत दे रहा है।

    इस दौरान कुछ ऐसी राशियां भी हैं जिनके रिश्तों में बदलाव के योग बन रहे हैं। आइए आपको बताते हैं शुक्र का यह गोचर तुला से मीन तक 6 राशियों के जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव ला सकता है।

    तुला राशि

    शुक्रदेव आपके मन को थोड़ा शांत और अध्यात्म की तरफ लेकर जाएंगे। इस दौरान आपके खर्चों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन सोच-समझकर किया गया निवेश आगे चलकर बड़ा फायदा देगा। विदेश से जुड़े कामों में भी अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी। अपने मन को शांत रखकर फैसले लें।
    उपाय: नियमित रूप से देवी लक्ष्मी जी की पूजा करें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।

    वृश्चिक राशि

    दोस्तों और जान-पहचान के लोगों के सहयोग से आपको धन का बहुत अच्छा लाभ हो सकता है। आपके नए संपर्क आपके रुके हुए कामों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। टीम के साथ मिलकर काम करना आपको बड़ी सफलता दिलाएगा। आपकी पुरानी योजनाएं अब बहुत बढ़िया मुनाफा देने वाली हैं।
    उपाय: बिना किसी स्वार्थ के किसी जरूरतमंद दोस्त की अपनी क्षमता अनुसार मदद करें।

    धनु राशि

    आपके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और दफ्तर में आपके काम को एक नई पहचान मिलेगी। सीनियर अधिकारी आपके काम से काफी खुश रहेंगे।

    बिजनेस में नए लोगों के साथ मिलकर काम करना बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है। आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलने वाला है। 
    उपाय: जीवन में बड़ी सफलता मिलने के बाद भी अपने स्वभाव में हमेशा विनम्रता बनाए रखें।

    खबरें और भी

    मकर राशि

    किस्मत का पूरा साथ मिलने से आपकी पढ़ाई, यात्राओं और नए प्रोजेक्ट्स को अच्छी गति मिलेगी। दूर की यात्राएं आपके लिए बहुत ही सुखद और लाभदायक रहेंगी। बड़ों और गुरुओं की सही सलाह आपको अपने लक्ष्यों तक पहुंचने में बहुत मदद करेगी। आपकी आध्यात्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ने वाली है।
    उपाय: अपने गुरुओं और घर के सभी बड़े-बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद जरूर लें।

    कुंभ राशि

    पैसों के लेन-देन, पुराने निवेश और रिसर्च से जुड़े कामों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। सही योजना बनाकर काम करेंगे, तो आने वाले समय में बहुत बढ़िया रिजल्ट मिलेंगे। अपने मन को शांत रखकर ही कोई बड़ा फैसला लें। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी होगी।
    उपाय: बिना सोचे-समझे पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से हमेशा बचें।

    मीन राशि

    आपके पर्सनल और प्रोफेशनल रिश्तों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भरोसा और समझ बढ़ेगी, जिससे आपका रिश्ता बहुत मजबूत होगा। जो लोग विवाह के लिए अच्छा रिश्ता तलाश रहे हैं, उन्हें मनपसंद प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस पार्टनरशिप में भी अच्छा फायदा होगा।
    उपाय: अपने हर एक रिश्ते में हमेशा पूरी ईमानदारी और स्पष्टता बनाकर रखें।

    यह भी पढ़ें- शुक्र का गोचर 2026: मेष, मिथुन और कन्‍या की लव लाइफ, सुख-सुविधा और धन पर पड़ेगा गहरा असर; पढ़ें सरल उपाय

    यह भी पढ़ें- इन राशियों पर मेहरबान होंगे शुक्र देव, किसी को प्रमोशन तो किसी को मिलेगा छप्पर फाड़ धन

    लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com