Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है खप्पर योग? इन राशि वालों के जीवन में आ सकता है बड़ा बदलाव, रहें सावधान

    Updated: Mon, 11 May 2026 03:00 PM (IST)

    खप्पर योग किन राशियों के लिए थोड़ा मुश्किल होने वाला है, आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    ग्रहों का खतरनाक खेल: क्या आपकी राशि पर भी है 'खप्पर योग' की नजर? Ai Generated Image

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिषाचार्य आनंद सागर पाठक ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र में खप्पर योग एक ऐसी स्थिति को बताता है, जहां ग्रहों का गहरा प्रभाव जीवन में अचानक बड़े बदलाव लेकर आता है। जब ग्रहों की ऊर्जा में अस्थिरता आती है, तब इस योग का प्रभाव देखने को मिलता है।

    यह समय डरने का नहीं, बल्कि खुद को अंदर से मजबूत बनाने और जीवन को एक नई दिशा देने का होता है। विशेष रूप से मेष, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

    इस दौरान उन्हें भावनात्मक उतार-चढ़ाव या अचानक आने वाले बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन याद रखें, ये चुनौतियां असल में आपके पुराने कर्मों के हिसाब और भविष्य के लिए एक नई सीख की तरह हैं।

    Khappar yog 1

     Ai Generated Image

    आत्म-सुधार और नई दिशा

    ज्योतिषाचार्य आनंद सागर पाठक का कहना है कि खप्पर योग का यह समय आपके लिए अपने भीतर झांकने और खुद को बदलने का एक बहुत बड़ा अवसर है। यह योग हमें सिखाता है कि कठिन समय में ही असली साहस और सहजता की पहचान होती है। यदि आप धैर्य के साथ काम लेते हैं, तो यही चुनौतियां आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोल सकती हैं।

    हनुमान जी की शरण में रहना और अनुशासन का पालन करना आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा और जीवन को सही दिशा देने में मदद करेगा।

    खप्पर योग के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

    भगवान शिव की पूजा

    खप्पर योग के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। हो पाए तो किसी ब्राह्मण से या घर पर शिवलिंग का जलाभिषेक या पंचामृत अभिषेक करें।

    खबरें और भी

    हनुमान जी की भक्ति

    हनुमान जी संकटमोचन हैं और शनि-मंगल जैसे क्रूर ग्रहों के अशुभ प्रभाव को शांत करते हैं। ऐसे में सुबह और शाम हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें। साथ ही शनिवार या मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ भी कर सकते हैं। साथ ही इससे जीवन में आने वाला संकट भी दूर होता है।

    दान का महत्व

    ग्रहों की शांति के लिए दान को बहुत प्रभावी माना गया है। ऐसे में गरीबों को काला तिल, तेल, काली उड़द की दाल या काले कपड़ों का दान करें। इसके साथ ही काले कुत्ते को रोटी खिलाएं और पक्षियों को सात प्रकार के अनाज डालें।

    यह भी पढ़ें: मंगल गोचर 2026: 5 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क, मंगलदेव बढ़ाएंगे मुश्किलें

    यह भी पढ़ें: कुंभाभिषेक क्यों है इतना खास? जानिए इसका महत्व और नियम

     लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com।